भारत के पडोसी देश (8) Bharat Ke Padosi Desh-Pakistan,Nepal,Afghanistan,Bhutan,Bangladesh,Sri lanka,Myanmar,China

भारत के पड़ोसी देश निम्नवत है :-

पाकिस्तान (Pakistan):-

•पाकिस्तान शब्द “चौधरी रहमत अली” की देन है।
• पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।
• यह भारत, अफगानिस्तान, ईरान से सीमा साझा करता है।
•भारत के पडोसी देश पाकिस्तान को “नहरों का देश” कहा जाता है।

• अंगूर, सेब, अखरोट, बादाम, अंजीर, नारंगी और खजूर प्रमुख फलों का उत्पादन होता है।

•पाकिस्तान का संवैधानिक नाम “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़” पाकिस्तान है।
“इस्लामाबाद” पाकिस्तान की राजधानी है।
• पाकिस्तान के उत्तर से दक्षिण की ओर क्रमशः हिंदूकुश, सुलेमान व किरथर पर्वत श्रेणियां हैं।
• हिंदूकुश श्रेणी की तिरिचमीर चोटी पाकिस्तान की सर्वोच्च चोटी है।
खैबर, गोलम, तोची, बोलन यहां के प्रमुख प्राकृतिक दर्रे हैं।

• पोतवार का पठार, बलूचिस्तान का पठार पाकिस्तान तक विस्तृत है।

• पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी सीमा प्रांत (NWFP) में स्वात घाटी अवस्थित है जिसे “पाकिस्तान का स्वर्ग” कहा जाता है तथा “जियारत घाटी” बलूचिस्तान प्रांत में है।
• वज़ीरिस्तान तथा स्वात घाटी में तालिबानियों के सक्रिय होने के कारण “अशांत क्षेत्र” है।
•इसके पूर्व में अवस्थित “जैकोबाबाद” विश्व का सबसे अधिक गर्म प्रदेश है।

•साल्ट रेंज सेंधा नमक जिप्सम चूना पत्थर के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है।

सुई,मियाल क्षेत्र प्राकृतिक गैस, क्वेटा कोयले के लिए, सियालकोट खेल का सामान, कराची, लाहौर, मुल्तान सूती वस्त्र के लिए, मर्दान चीनी के लिए, नौशेरा कागज उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
काहुटा, खुशाब परमाणु रिएक्टर हैं।

•चगाई पहाड़ियों में पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण केंद्र है।

• आबादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया में पांचवा स्थान रखता है।

भारत के पडोसी देश

और पढ़े :- नाटो क्या है 

नेपाल (Nepal):-

• उत्तर में चीनी सीमा तथा तीनों और बिहार, उत्तर प्रदेश(भारत के राज्यों) की सीमा साझा करता है।

• यहां हिमालय की तीनों श्रेणियां वृहद हिमालय, मध्य हिमालय (इसको नेपाल में महाभारत श्रेणी कहते हैं)। शिवालिक हिमालय मिलती है इसलिए इसे प्रायः हिमालयी राज्य कहा जाता है।

• यहां की लगभग 81% आबादी हिंदू धर्म मानने वाली है।

• विश्व की सबसे ऊंची 14 पर्वत चोटियों में से 8 नेपाल में स्थित है।

•विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (सागरमाथा ऊंचाई 8848 मीटर) धौलागिरी, कंचनजंगा, मकालू, अन्नपूर्णा, गौरीशंकर, ल्होत्से, चो-ओयू, मांसूल नेपाल में अवस्थित है।
काठमांडू घाटी तथा पोखरा घाटी नेपाल के मध्यवर्ती भाग में है।
•नेपाल में कोसी, बागमती, गंडक, काली, करनाली, अरुण सदानीरा नदियां हैं तथा सेती, भेरी,, त्रिशूली, तमूर अन्य नदियां हैं।

भारत के पडोसी देश

 अफगानिस्तान(Afghanistan):-

अन्य नाम- एरियाना (प्राचीन काल)

खुरासान- (मध्यकाल)

सर्वोच्च सभा- लोया जिरगा राजधानी – काबुल

सरकारी भाषा- पश्तो

प्रमुख पर्वतीय क्षेत्र- हिंदूकुश, कोहबाबा व चकाई पहाड़ियां।

प्रमुख नदियां- काबुल, कुर्रम, हेल्मंद, मोरघाव, खश ।

प्रमुख जनजातियां- पख्तून ताजिक व हजारा।

प्रमुख कृषि उत्पाद- अफीम, फल, सूखा मेवा, मूंगफली ऊन आदि।

प्रमुख शहर- कंधार, बामियान, गजनी,हेरात, मजार-ए-शरीफ।

• अफगानिस्तान में सुन्नी संप्रदाय को मानने वाली आबादी है।

• यहां का प्रमुख बंदरगाह चहाबहार बंदरगाह है।
• यह एक स्थल अवरुद्ध देश है, जो पाकिस्तान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, और चीन से सीमा साझा करता है।

भारत के पडोसी देश

 भूटान(Bhutan):-

राजधानी- थिंपू

अन्य नाम- लैंड ऑफ़ थंडरबोल्ट

सबसे ऊंचा पर्वत- कुलाकांगड़ी

प्रमुख नदियां- संकोशु, तोंगसायू, मानस।

सीमा- भारत, तिब्बत (चीन)

भारत के पडोसी देश

 बांग्लादेश(Bangladesh):-

राजधानी- ढाका

औद्योगिक नगर- चटगांव, नारायणगंज, मेमन सिंह, रंगपुर, ढाका,खुलना आदि।

• बांग्लादेश विश्व के सबसे बड़े डेल्टा गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा पर स्थित है ।

“कॉक्स बाजार” विश्व की सबसे बड़ी बलुई पुलिन यही स्थित है।
• बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र को “जमुना” कहा जाता है। गंगा में मिलने के बाद संयुक्त धारा को “पदमा” कहा जाता है।
• बांग्लादेश में नदियों और वितरिकाओ का जाल बिछा होने के कारण इसे “नदियों का देश” कहा जाता है।
• इसे धान व जूट के अधिक उत्पादन के कारण इसे “सोनार बांग्ला” कहा जाता है।
•यहां का सबसे बड़ा पतन “चटगांव” है।

भारत के पडोसी देश

 श्रीलंका(Sri lanka):-

– रत्नदीप

-पूर्व का मोती

-सिलोन (1972 तक)

-लंका (1972 से)

-श्रीलंका (1978 से राजधानी)

-कोलंबो (आर्थिक राजधानी)

-श्री जयवर्धनेपुर कोट्टे (राजधानी)

पाक जलसंधि श्रीलंका को भारत से अलग करती है।
आदम का पुल:- यह एक समुद्र में डूबी प्रवाल द्वीप की रेखा जो भारत में रामेश्वरम के पास धनुष्कोड़ी और श्रीलंका में तलैया मन्नार तक विस्तृत है।
पिथुराथालागला– श्रीलंका की सबसे ऊंची चोटी।
आदम शिखर– यह एक पवित्र पर्वत यहां माना जाता है।
महाबली गंगा– श्रीलंका की सबसे लंबी नदी।
अन्य नदियां – यान और अरूबी केलानी नदी।

• प्रमुख फसलें- चावल, रबड़, नारियल, मसाले।

• श्रीलंका की राष्ट्रीय आय का प्रमुख साधन चाय का निर्यात होना।

• पत्तन- कोलंबो, जाफना, हंबनटोटा।

बुद्ध के दांत:- श्रीलंका के बौद्ध मंदिरों का बुद्ध के दांत के कारण अत्यधिक महत्व है।

भारत के पडोसी देश

 म्यांमार(Myanmar):-

• जनवरी 1948 को स्वतंत्र हुआ।

• इसे पूर्व में बर्मा (Burma) या ब्रह्म देश कहा जाता था।
• इसकी राजधानी पूर्व में रंगून (यांगून) वर्तमान में नैपीडाओ (Naypyidaw) है ।
•अक्टूबर 1991 आन-सू-की को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
ऐयारवाडी म्यांमार की सबसे लंबी नदी है, जो 2170 किलोमीटर लंबी है।
• इसे स्वर्ण पैगोड़ो का देश कहा जाता है।

•बांग्लादेश, भारत, चीन, लाओस, और थाईलैंड से इसकी सीमा मिलती है।

अराकानयोमा यहां की प्रमुख पर्वत श्रेणी है।
हकाकाबोराजी म्यांमार की सबसे ऊंची चोटी है।

•अराकानयोमा, चिन, नागा, पटकोई पर्वत श्रेणियां जो दक्षिण से उत्तर इसी क्रम में स्थित है।

• यहां के शान पठार व कायिन्नी पठार खनिजों से भरपूर है यहां के सागवान टीक वन संसार में सर्वश्रेष्ठ है।

•इरावती, सितांग और सालवीन प्रमुख नदियां हैं। इरावदी नदी को “म्यांमार की जीवनधारा” कहते हैं
•यहां स्थित सालवी व इरावती नदी का दोआब सुदूर पूर्व का “चावल का कटोरा” कहा जाता है।

•सालवीन नदी के पूर्व में “स्वर्ण त्रिभुज” गोल्डन है, जो “अफीम” की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

“स्वर्ण त्रिभुज” (Golden triangle)वर्मा, थाईलैंड ,लाओस वियतनाम देश आते हैं ।
दुर्लभ माणिक्य रत्न के लिए म्यांमार विश्व प्रसिद्ध है

भारत के पडोसी देश

 चीन(China):-

• चीन की राजधानी बीजिंग है।

• क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

• जनसंख्या की दृष्टि से यह विश्व का पहला देश है।

• चीन की सीमा 14 देशों से मिलती है-
– कजाखस्तान
– किर्गिस्तान
-ताजिकिस्तान
– अफगानिस्तान
-पाकिस्तान
-भारत
-नेपाल
-भूटान
-म्यांमार
-लाओस
-वियतनाम
-उत्तरी कोरिया
-रूस
-मंगोलिया

•दुनिया का सबसे बड़ा पठार तिब्बत का पठार इसके अधिकार क्षेत्र में है, जहां से सिंधु, ब्रह्मापुत्र, सतलज, मेंकांग, साल्वीन आदि नदियों का उद्गम होता है।

तकला मकान पठार चीन का ठंडा तथा निर्जन पठार है।

•चीन के उत्तरी भाग में गोबी का मरुस्थल स्थित है।

जूंगेरियन घाटी चीन और मध्य एशिया के बीच प्रवेश द्वार है।
क्यूनलुन, तिएनसान और नानसान प्रमुख पर्वत श्रेणियां हैं।
यांग्त्सीक्यांग, सिक्यांग और ह्वागहो यहां की प्रमुख नदियां हैं।
•ह्वांगहो नदी का पानी पीली मिट्टी होने के कारण पीला दिखता है। इसलिए इसे पीली नदी भी कहते हैं।
• गेहूं, चावल, कपास, सूती वस्त्र व रेशमी वस्त्रों के उत्पादन में चीन विश्व में प्रथम स्थान रखता है।
कैंटन, शंघाई, बीजिंग सूती वस्त्र उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
• शंघाई को चीन का मैनचेस्टर कहा जाता है।

• शंघाई चीन का सबसे बड़ा पतन है।

• अन्शान, मुकदेन को चीन का पिट्सबर्ग कहते हैं, क्योंकि यहां लौह इस्पात उत्पादन का प्रमुख केंद्र है।
पर्ल नदी डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र बन गया है।
जेचवान क्षेत्र चावल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
हुन्नान और शान्सी प्रांत गेहूं उत्पादन के लिए जाने जाते हैं।
यांग्त्जी घाटी व ह्वांगहो घाटी कपास उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
• दक्षिण मंचूरिया, तापेह व शांतुंग लोहा व एंटीमनी के उत्पादन क्षेत्र हैं।
•शांन्सी, शेन्सी, हैबेर्ड कोयला उत्पादक क्षेत्र है।
•क्यांग सी, क्वांगतुंग, यून्नान टीन व टंगस्टन उत्पादन के प्रमुख केंद्र है।
•जेचवान, कांसू और सिक्यांग पेट्रोलियम उत्पाद के लिए प्रसिद्ध है।

भारत के पडोसी देश

सम्राट अशोक (Ashoka) (273 ई.पू.से 232 ई.पू.) Maurya emperor “Ashoka the great”

 सम्राट अशोक (273 ई.पू.से 232 ई.पू.)

पिता– बिंदुसार या अमित्रचेट्स/अमित्रघात
माता– धम्मा (महाबोधि वंश बौद्ध ग्रंथ में)
-पासादिका (दिव्यावदान ग्रंथ में)
-सुभ्रद्रांगी (अवदान माला ग्रंथ में) पत्नी- असंघमित्रा
-महादेवी
-पद्मावती
-तिष्पराक्षिता
-कारूवाकी (प्रयाग स्तंभ लेख द्वारा)
पुत्र   – कुणाल
-महेंद्र
पुत्रियां  – संघमित्रा
– चारुमति
अशोक के अन्य नाम:-
-देवानामप्रिय
-प्रियदर्शी (भाब्रू अभिलेख)
-बुद्ध शाक्य (मास्की अभिलेख)                                                               -अशोक (मस्की, गुर्जरा,नेत्तूर और उड़ेगोलम अभिलेखों में)
-अशोक (रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख में)
-अशोक वर्धन (पुराणों में)

 

सम्राट अशोक
और पढ़े जनजातीय विद्रोह 
सर्वप्रथम टिफेन थेलर महोदय ने 1750 ई. में दिल्ली- मेरठ अभिलेख की खोज की थी। अशोक के दिल्ली टोपरा अभिलेख को जेम्स प्रिंसेप ने सन् 1837 ई. में सर्वप्रथम पढ़ने में सफलता प्राप्त की।
अशोक के अभिलेखों को शिलालेखों, स्तंभलेख व गुहा लेखों में वर्गीकृत किया गया है।
अशोक के सभी अभिलेखों की भाषा प्राकृत है तथा इनकी लिपि ब्राह्मी खरोष्टी आरमेइकयूनानी है।
अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा बौद्ध भिक्षु उपगुप्त ने दी थी।
सम्राट अशोक 273 ई.पू.में सिंहासन पर बैठा परंतु उसका राज्याभिषेक 4 साल बाद 269 ई.पू. में हुआ ।
अभिषेक के 8 वर्ष बाद 261 ई.पू. में कलिंग का युद्ध लड़ा। जिसका उल्लेख अशोक के 13वें शिलालेख में मिलता है।
कलिंग युद्ध में हुए नरसंहार को देखकर सम्राट अशोक की अंतरात्मा को बहुत आघात पहुंचा और उसने दिग्विजय के स्थान पर धम्म विजय की नीति को अपनाया तथा सदा के लिए युद्ध की नीति को त्याग दिया।
अशोक द्वारा कश्मीर में श्रीनगर तथा नेपाल में देवपत्तन नामक दो नगरों को बसाया ।
इसके कौशांबी अभिलेख को रानी का अभिलेख कहा जाता है। अशोक ने सहिष्णुता, उदारता, और करुणा के त्रिविध आधार पर राजधर्म की स्थापना की थी।
भारत का प्रथम अस्पताल व औषधि बाग का निर्माण अशोक द्वारा कराया गया था।
अपने बड़े भाई सुमन के पुत्र निग्रोथ से प्रेरित होकर उपगुप्त से बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।
सम्राट अशोक ने ईरान का शासक डेरियस जो हखमनी वंश का शासक था, उसी से प्रेरित होकर अभिलेख लिखवाना प्रारंभ किया।
अशोक ने भारत में ब्राह्मी लिपि, पाकिस्तान में खरोष्टी, अफगानिस्तान में अरमाइक तथा ग्रीक में ग्रीक (तुर्की/एशिया माइनर) भाषा में लिखवाये है।
अशोक अपने बड़े भाई के पुत्र निग्रोथ के व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुआ तथा उसके प्रवचन सुनकर बौद्ध धर्म अपना लिया, लेकिन उपगुप्त द्वारा सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा प्राप्त हुई।
बौद्ध धर्म ग्रहण करने के बाद अशोक द्वारा एक उपासक के रूप में उसने
बोधगया (10 वे वर्ष) निगालि सागर (12 वे वर्ष) तथा लुंबिनी (20 वे वर्ष) की यात्रा की।
अशोक द्वारा बराबर की पहाड़ियों में चार गुफाओं का निर्माण कराया गया कर्ज, चौपार, सुदामा तथा विश्व झोपड़ी था, जो कि आजीवको का निवास स्थान था।
आजीवको को नागार्जुन गुफा अशोक के पुत्र दशरथ द्वारा प्रदान की गई थी।
बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा| इनके अलावा निम्नवत धर्म प्रचारक भेजे गए-
महादेव (महिषमंडल मैसूर)
रक्षित (वनवासी कर्नाटक)
मज्झिम (हिमालय देश)
धर्म रक्षित (उपरांतक) मज्झान्तिक (कश्मीर तथा गांधार)
महारक्षित (यूनान देश)
महाधर्म रक्षित (महाराष्ट्र)
सोना तथा उत्तरा (सुवर्ण भूमि) आदि।
बौद्ध ग्रंथ दीपवंश तथा महावंश के अनुसार बौद्ध धर्म की तृतीय संगीति सम्राट अशोक के शासनकाल में पाटलिपुत्र में हुई जिसकी अध्यक्षता मोग्गलिपुत्त तिस्स बौद्ध भिक्षु द्वारा की गई थी।

अशोक के शिलालेख (rock edicts)                                                अशोक के शिलालेखों को प्रमुख दो भागों में बांटा जाता है
1. दीर्घ शिलालेख
2. लघु शिलालेख

1.दीर्घ शिलालेख :-
दीर्घ शिलालेखों की कुल संख्या 14 है जो 8 स्थानों से प्राप्त हुए हैं

1.शाहबाजगढ़ी- पेशावर (पाकिस्तान)
2.मानसेहरा- हजारा (पाकिस्तान)
3.कालसी- देहरादून (उत्तराखंड, भारत)
4.गिरनार- जूनागढ़ (काठियावाड़, गुजरात, भारत)                            5.धौली – पुरी (उड़ीसा, भारत)                                                     6.जौगढ़- गंजाम (उड़ीसा, भारत)
7.एर्रगुडि – कर्नूल (आंध्र प्रदेश, भारत)
8. सोपारा- थाना (महाराष्ट्र, भारत)

प्रथम लेख:-

इस लेख में पशुबलि की निंदा की गई। जीव हत्या पर निषेध के बारे में लिखा गया है:- यहां कोई भी जीव मारकर बलि न दिया जाए और न कोई ऐसा उत्सव मनाया जाए जिसमें पशुओं की हत्या की जाए।

दूसरा लेख:-

* चोल, पांण्ड़य, सातीयपुत्र, केरलपुत्र (चेर) और ताम्रपर्णी (श्रीलंका) की जानकारी प्राप्त होती है।
*मनुष्य एवं पशुओं की चिकित्सा का प्रबंध किया गया।
*औषधीय जड़ी बूटियों के लगाने की सूचना प्राप्त होती है।

तीसरा लेख:-

अशोक के इस शिलालेख में प्रशासन के तीन महत्वपूर्ण अधिकारियों के नाम मिलते हैं –
1.युक्त- इसका कार्य जिला स्तर पर राजस्व बसूलना था।
2. रज्जुक- यह एक भूमि की पैमाइश करने वाला अधिकारी होता था, जो वर्तमान के “बंदोबस्त अधिकारी” की तरह कार्य करता था।
3. प्रादेशिक- यह मंडल स्तर का प्रमुख अधिकारी होता था, जो न्याय के कार्य का निर्वहन करता था।
उपरोक्त तीनों अधिकारियों के बारे में अशोक अपने इस अभिलेख में कहता है:-
कि मैंने अपने राज्यभिषेक के 12वें वर्ष बाद यह आज्ञा जारी की कि मेरे साम्राज्य में सभी जगह युक्त, रज्जुक तथा प्रादेशिक प्रत्येक पांचवें वर्ष राज्य का दौरा करें जिससे वे प्रजा को धर्म की और अन्य कार्यों की शिक्षा दे सकें।
माता पिता की आज्ञा मानना, मित्रों, संबंधियों, ब्राह्मणों एवं श्रमणों के प्रति उदार भाव रखना। जीवो पर हिंसा न करना, अल्प व्यय और अल्प संचय अच्छी बात है।

चौथा लेख:-

प्रियदर्शी के धर्म आचरण से इसमें भेरीघोष की जगह धम्म घोस की घोषणा की गई है।
जीवित प्राणियों के बध और हिंसा का त्याग, ब्राह्मणों, संबंधियों और श्रवणों का आदर, माता-पिता का आज्ञा पालन इतना बढ़ गया है, जितना पहले कई सौ वर्षों तक नहीं हो पाया था।

पांचवा लेख:-

इसमें अशोक के अभिषेक के 14वें वर्ष में धर्म महामात्रो की नियुक्ति की जानकारी मिलती है।
इसमें अशोक कहता है “उपकार करना कठिन है और जो भला करता है वह एक कठिन कार्य करता है।”
धम्महामात्र जनता के बीच में उनके कल्याण तथा उनके सुख के लिए और उनके कष्ट दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

छठा लेख:-

इस लेख में आत्म नियंत्रण की शिक्षा दी गई है। इस लेख में सम्राट अशोक कहता है “कि मुझे हर समय प्रजा के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए चाहे मैं भोजन पर, अंत:पुर में या में शयनकक्ष में क्यों ना हो।”

सातवां लेख:-

इस लेख में अशोक सभी संप्रदाय के लोगों के निवास की बात करता है, कि वह सभी जगह निवास करें।

आठवां लेख:-

इसमें अशोक के अभिषेक के 10वें वर्ष बोधगया से प्रारंभ की गई धम्मयात्रा की जानकारी प्राप्त होती है।

नवां लेख:-

इसमें अशोक विभिन्न मंगलाचार अर्थात शिष्टाचार की बात करता है जिसमें गुरुजनों, ब्राह्मणों, दासों, सेवकों आदि के साथ शिष्ट व्यवहार करना चाहिए।

दसवां लेख:-

इस लेख में अशोक द्वारा आदेशित किया गया है कि “राजा तथा उच्च अधिकारी सभी प्रजा के हितों के बारे में सोचें।”
इसमें सम्राट अशोक द्वारा यश और कीर्ति की जगह धम्म का पालन करने पर जोर दिया है।

ग्यारहवां लेख:-

इस लेख में धम्म की व्याख्या की गई है।
“धम्म जैसा कोई दान नहीं, धम्म जैसी कोई प्रशंसा नहीं, धम्म जैसा कोई बंटवारा नहीं और धम्म जैसी कोई मित्रता नहीं।”

बारहवां लेख:-

इसमें अशोक ने सभी महामात्रों की नियुक्ति तथा सभी के विचारों का सम्मान करने की बात कही है।
सभी संप्रदायों की वृद्धि हो क्योंकि सबका मूल संयम है लोग अपने संप्रदाय की प्रशंसा तथा दूसरों के संप्रदाय की निंदा न करें।

तेरहवां लेख:-

अशोक के इस लेख में कलिंग युद्ध तथा उसके हृदय परिवर्तन की बात कही गई है।
अशोक अपने राज्य की जंगली जनजातियों को संतुष्ट रखता है और यह कहता है “कि उसका हृदय परिवर्तन हुआ न कि शक्ति क्षीण हुई है।”
इसमें 5 यवन राजाओं के नामों का वर्णन है जहां धर्म प्रचारक भेजे गए-
अन्तियोक (यमन)
तुलामाया (मिस्र)
अंतेकिन (मकदूनिया)
मक (साइरीन का मैगास)                                                            आलिक्य सुंदर या आलिक्य शुदल(एपिरस का अलेक्जेण्ड़र)।
दक्षिण भारत के चोल, पांण्ड्य, सातियपुत्र, केरलपुत्र (चेर) और ताम्रपर्णी पर विजय तथा सभी धर्म का पालन करते हैं।

चौदहवां लेख:-

इस लेख में अशोक ने जनता को धार्मिक जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित करता है।

महात्मा गाँधी (1869-1948) |पुस्तकें|संस्थाये|आन्दोलन |राजनितिक गुरु

mahatma gandhi ka jivan parichay
सत्य, अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधी का जीवन परिचय जानना ही हमारे जीवन के क्या उद्देश्य होने चाहिए इसकी अनुभूति कराते हैं। शान-शौकत का जीवन छोड़कर अर्ध्द नंगे फकीर की भांति जीवन जीने वाले महात्मा गाँधी का जीवन परिचय कौन नहीं जानना चाहेगा। उस महापुरुष ने बिना किसी हथियार के प्रयोग से उस कालखंड की महाशक्ति से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज भी संपूर्ण विश्व गांधी जी के आदर्शों का लोहा मानता है। दोस्तों आज हम लोग इस लेख में शांति के दूत उनके द्वारा स्थापित संस्थाएं, पुस्तकें,आंदोलन, महत्वपूर्ण घटनाएं, वंशज, जन्म, मृत्यु, आदि के बारे में चर्चा करेंगे।
महात्मा गांधी:-
• मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के काठियावाड़ के पोरबंदर स्थान पर हुआ था।
•महात्मा गांधी Mahatma Gandhi जी के पिता करमचंद गांधी एक कट्टर हिंदू थे जो कि दीवान थे।                                                                         
 • इनका विवाह कस्तूर बाई (कस्तूरबा) के साथ हुआ, उस समय उनकी उम्र मात्र 13 वर्ष थी।
• 18 वर्ष की उम्र में गांधीजी को पुत्र प्राप्ति हुई।

•महात्मा गांधी जी के प्रथम पुत्र का स्वर्गवास हो जाने के बाद उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई:-

-हरीलाल गांधी (1888)                                                                  -मणिलाल गांधी (1292)
-रामदास गांधी (1897)
-देव दास गांधी (1900)

महात्मा गाँधी

• महात्मा गांधी Mahatma Gandhi ने बैरिस्टरी की पढ़ाई इन्होंने इंग्लैंड से प्राप्त की।       

• 1893 में एक व्यापारी दादा अब्दुल्ला का मुकदमा लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए इसी दौरान उन्हें प्रजातिय उत्पीड़न, भेदभाव गोरो द्वारा काले लोगों से रंगभेद आदि के बारे में कटु व्यवहार का अनुभव हुआ।

• रेलवे के प्रथम श्रेणी डिब्बे में डरबन से प्रिटोरिया की यात्रा करते समय इन्हें एक गोरे ने पुलिस की सहायता से मेरित्सबर्ग स्टेशन पर धक्का देकर नीचे उतार दिया। इस घटना ने गांधी जी के जीवन में नया मोड़ ला दिया।

• दक्षिण अफ्रीका में भारतीय तीन वर्गों में संगठित थे:-
-दक्षिण भारत से आए मजदूर
–  गन्ने के खेत में काम करने वाले मजदूर
-मेमन मुसलमान मजदूर
•”एशियाटिक रजिस्ट्रेशन एक्ट” के तहत प्रत्येक भारतीय को दक्षिण अफ्रीका में पंजीकरण प्रमाण पत्र हमेशा पास रखना पड़ता था तथा कर अदा करना होता था।
• पहली सफलता गांधीजी को 1906 में एशियाटिक रजिस्ट्रेशन एक्ट को समाप्त करवाने में प्राप्त हुई ।
1894 में गांधीजी ने अफ्रीका में “नटाल इंडियन” कांग्रेस की स्थापना की तथा कई बार जेल गए।
• 1910 में गांधी जी ने “टाल्सटाय फार्म” की स्थापना अपने एक जर्मन शिल्पकार मित्र “कालेन बाख” की मदद से की।
• दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी द्वारा “इंडियन ओपिनियन” नामक अखबार का प्रकाशन प्रारंभ किया।

• महात्मा गांधी Mahatma Gandhi जी को दक्षिण अफ्रीका में 1914 में अधिकांश काले कानूनों को रद्द कराने में प्रयोग किए गए अहिंसक सत्याग्रह आंदोलन के द्वारा पहली महान सफलता प्राप्त हुई।

* दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी द्वारा 1904 में “फिनिक्स आश्रम” की स्थापना की गई।

• सत्य और अहिंसा का प्रयोग 1906 में करके गांधी जी द्वारा अवज्ञा आंदोलन जिसे “सत्याग्रह” नाम दिया गया प्रारंभ किया।

• गांधी जी द्वारा स्वराज की व्याख्या अपनी पुस्तक “हिंद स्वराज” (1909) में की गई।

•दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीयों का इकरारनामा समाप्त होने पर उन पर 3 पाउंड का कर लगा दिया जाता था। जिसे रद्द कराने में गांधीजी की अहम भूमिका रही।

•अफ्रीकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक कर दिया। जो केवल ईसाई पद्धति से संपन्न शादियों को प्रदान किया जाता था, अन्य पद्धति से संपन्न शादियां अवैध घोषित मानी गई, जो कि भारतीयों ने अपनी महिलाओं और बच्चों का अपमान समझा को समाप्त कराने में गांधीजी का योगदान रहा।

इन्हें भी पढ़े  राजाराम मोहन राय 

•जनवरी 1915 में गांधीजी अफ्रीका से भारत वापस आ गए और “गोपाल कृष्ण गोखले” को अपना राजनीतिक गुरु बनाया।

•प्रथम विश्व युद्ध (1914-18) में गांधी जी द्वारा लोगों को सेना में भर्ती हेतु इस आशय से प्रेरित किया गया कि युद्ध के बाद ब्रिटिश सरकार स्वराज प्रदान करेंगी इसी कारण गांधी जी को “भर्ती करने वाला सार्जेंट” भी कहा गया।

• गांधी जी द्वारा 1916 में साबरमती आश्रम (अहमदाबाद) की स्थापना की गई।

• गांधीवादी तरीके (सत्याग्रह) को आजमाने का अवसर गांधी जी को अपने चंपारण आंदोलन (1917) अहमदाबाद मजदूर आंदोलन (1918) तथा खेड़ा आंदोलन (1918) में प्राप्त हुआ।      •महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर 30 जनवरी 1948 को उस समय कर दी गई, जब वह बिरला भवन (बिरला हाउस) में शाम को टहल रहे थे।

चंपारण सत्याग्रह (1917):-

महात्मा गांधी Mahatma Gandhi जी द्वारा भारत में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग बिहार के चंपारण (1917) में किया गया। •इस आंदोलन का प्रमुख कारण तिनकठिया पद्धति था जिसमें किसानों को अपनी भूमि के कम से कम 3/20 भाग पर नील की खेती करना तथा मालिकों द्वारा निर्धारित दामों पर बेचने का अनुबंध करा लिया गया था।

•जर्मनी में रासायनिक रंग (डाई) का विकास हो गया था। जिसके कारण बागान मालिकों ने नील की खेती बंद कर दी तथा किसान भी इससे छुटकारा चाहते थे। इसी का फायदा उठाकर मालिकों ने इसकी फसल न करने पर किसानों पर लगान व अन्य करो की दरों में वृद्धि कर दी।

• 1917 में चंपारण के किसान “राजकुमार शुक्ला” लखनऊ में गांधी जी से मिले तथा चंपारण आने का आग्रह किया।

• चंपारण मामले की जांच करने में महात्मा गांधी Mahatma Gandhi जी के सहयोगी राजेन्द्र प्रसाद, बृज किशोर, मजहर-उल- हक, नरहरि पारिख, महादेव देसाई, जेबी कृपलानी थे।

• अनुग्रह नारायण सिन्हा, शंभू शरण वर्मा और रामनवमी प्रसाद इस सत्याग्रह से संबंधित अन्य लोकप्रिय नेता थे।

• चंपारण किसानों को हर्जाना दिया जाए तथा गोरे बागान मालिकों द्वारा अवैध वसूली का 25% हिस्सा किसानों को लौटाने पर सहमति बनी।

• गांधी जी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रथम आंदोलन सफलतापूर्वक जीत लिया गया।

“एनजी रंगा” ने महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन का विरोध किया था।
रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा गांधी जी को चंपारण सत्याग्रह के दौरान “महात्मा” की उपाधि प्रदान की गई।

गांधी जी के वंशज
देखा जाए तो महात्मा गांधी जी के वंशज आज भी विश्व के विभिन्न देशों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं गांधीजी के 4 बेटे व 13 पोते पोतियां थी। जिनके पीढ़ी दर पीढ़ी लगभग 154 सदस्य दुनिया के विभिन्न देशों में निवास कर रहे हैं।

 राजा राममोहन राय (1774-1833) RAJA RAMMOHAN ROY (A GREAT INDIAN SOCIAL REFORMMER)

 राजा राममोहन राय (1774-1833)
राजा राममोहन राय का जन्म सन 1774 ईस्वी में राधानगर बंगाल में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था|
बंगाल में प्रारंभ हुए सुधार आंदोलन का नेतृत्व इनके द्वारा किए जाने के कारण इन्हें भारतीय पुनर्जागरण का जनक, आधुनिक भारत का निर्माता, नवजागरण का अग्रदूत, भारतीय राष्ट्रवाद का पैगंबर, अतीत और भविष्य के मध्य सेतु, प्रथम आधुनिक पुरुष तथा युग दूत, नवप्रभात का तारा, सुधार आंदोलनों का प्रवर्तक, भारतीय जागृति का जनक, भारतीय पत्रकारिता के अग्रदूत, कहा जाता है।
 राजा राममोहन राय
  • राजा राममोहन राय (1774-1833)
राजा राममोहन राय बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। 15 वर्ष की अवस्था में इनका एक लेख प्रकाशित हुआ, जिसमें उनके द्वारा मूर्ति पूजा का विरोध किया गया था।
विद्रोही स्वभाव होने के कारण मूर्ति पूजा का विरोध करने पर इनका पिता से मतभेद हो गया तथा यह नेपाल चले गए। जहां इन्हें बौद्ध दर्शन का ज्ञान प्राप्त हुआ तथा हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और इस्लाम धर्म के सिद्धांतों का परिचय प्राप्त हुआ।
एक सुधारवादी होने के कारण मानवीय के आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सामाजिक समानता के सिद्धांत में विश्वास रखते थे। एकेश्वरवाद को सब धर्मों का मूल बताया। जिसे अपने पहले फारसी भाषा लिखे ग्रंथ तोहफत-उल-मुहदीन (एकेश्वरवादियों को उपहार) 1809 में प्रकाशित हुआ।
राजा राममोहन राय द्वारा प्रारंभ किए गए भारतीय पुनर्जागरण पर टिप्पणी करते हुए प्रोफ़ेसर जी. एन. सरकार ने कहा “यह एक गौरवमयी ऊषा का आरंभ था ऐसी ऊषा जैसी संसार में कहीं और देखने को नहीं मिली, एक वास्तविक पुनर्जागरण, जो यूरोपीय पुनर्जागरण जो कुस्तुनतुनिया के पतन के पश्चात आया उससे कहीं अधिक विस्तृत था, अधिक गहरा था, और अधिक क्रांतिकारी था।
1803 ईस्वी में पिता की मृत्यु के बाद राममोहन राय कंपनी की सेवा में नियुक्त किए गए और दिग्बी ने इन्हें अपना दीवान नियुक्त किया। इस पद पर इन्होंने 1814 ई. तक कार्य किया दिग्बी ने अंग्रेजी भाषा सिखाई और उनका परिचय उदारवादी और युक्तियुक्त विचारधारा से करवाया। इनके द्वारा विकसित की गई लेखन शैली की प्रशंसा में बेन्थम ने कहा था “इस शैली के साथ एक हिंदू का नाम न जुड़ा होता तो हम यह समझते कि यह एक बहुत ही उच्च शिक्षित अंग्रेजी कलम से निकली है।”
और पढ़े :-भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन(20वीं सदी )BEST FOR ALL EXAMS
राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित संस्थाएं:-
आत्मीय सभा (1814)
वेदांत सोसाइटी (1816) कोलकाता यूनिटेरियन कमेटी (1821)
ब्रह्म सभा/ब्रह्म समाज (20 अगस्त 1828)
कोलकाता में हिंदू कॉलेज (1817)
वेदांत कॉलेज (1825)
राजा राममोहन राय द्वारा लिखित पुस्तकें, लेख, पत्रिकाएं:-
तोहफत- उल-मुहदीन (एकेश्वर वादियों को उपहार) (1809) प्रिसेप्टस ऑफ जीसस (1820) संवाद कौमुदी पत्रिका (1821) मीरात-उल-अखबार (1822) ब्रह्मनिकल मैगज़ीन (अंग्रेजी में) बंगाल हरकारू
राजा राममोहन राय के सामाजिक विचारों का वर्णन:-
राजा राममोहन राय विरोधी थे:-                                                              जाति प्रथा की कठोरता
अर्थहीन रीति-रिवाजों
समाज में व्याप्त बुराइयों
बहुदेववाद तथा मूर्ति पूजा का विरोध
बाल विवाह का विरोध
बहुपत्नी प्रथा व सती प्रथा का विरोध
धार्मिक पुस्तकों, पुरुषों एवं वस्तुओं की सर्वोच्चता में अविश्वास
छुआछूत, अंधविश्वास, जातिगत भेदभाव का विरोध                                               
राजा राममोहन राय समर्थक थे:-                                                               एकेश्वरवाद
स्त्रियों को संपत्ति का अधिकार                                                               स्त्रियों की शिक्षा
विधवा विवाह
आधुनिक पाश्चात्य शिक्षा
उच्च सेवाओं के भारतीयकरण तथा कार्यपालिका को न्यायपालिका से पृथक   होना। अंतरराष्ट्रीय, स्वतंत्रता, समानता एवं न्याय।
 

प्रश्न 1 :- राजा राममोहन राय के बचपन का नाम?
राम मोहन राय

प्रश्न 2:- राजा राममोहन राय का जन्म?
सन् 1774 राधानगर (बंगाल) ब्राह्मण परिवार में

प्रश्न 3:- राजा राममोहन राय की पुस्तकें?
तोहफत-उल-मुहदीन (एकेश्वरवाद यों को उपहार) (1809)
प्रीसेट्स ऑफ जीसस (1820) संवाद कौमुदी पत्रिका (1821) मीरात-उल-अखबार (1822) ब्रह्मनिकल मैगजीन (अंग्रेजी भाषा में)
बंगाल हरकारू

प्रश्न 4:- राजा राममोहन राय को कहा जाता था?
भारतीय पुनर्जागरण का जनक आधुनिक भारत का निर्माता नवजागरण का अग्रदूत
भारतीय राष्ट्रवाद का पैगंबर अतीत और भविष्य के मध्य सेतु प्रथम आधुनिक पुरुष तथा युगदूत
नवप्रभात का तारा
सुधार आंदोलन का प्रवर्तक भारतीय जागृति का जनक भारतीय पत्रकारिता के अग्रदूत

 प्रश्न 5:-राजा राममोहन राय ने किस समाज की स्थापना की?                               आत्मीय सभा (1814)
वेदांत सोसाइटी (1816) कोलकाता यूनिटी (1821)
ब्रह्म सभा बाद में ब्रह्म समाज (20 अगस्त 1828)

प्रश्न 6:- राजा राममोहन राय ने किस पत्रिका को प्रारंभ किया?                                 संवाद कौमुदी (1821)

प्रश्न 7:- राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि/ मृत्यु?
1833 में ब्रिस्टल (इंग्लैंड) नामक स्थान पर।

प्रश्न 8:- राजा राममोहन राय ने किस का अंत किया?
सती प्रथा (1829 में) लॉर्ड विलियम बेंटिक ने एक कानून बनाकर सती प्रथा को गैरकानूनी घोषित कर दिया।
प्रश्न 9:- राजा राम मोहन राय को राजा की उपाधि कब दी गई?

1830 ईस्वी में मुगल सम्राट अकबर द्वितीय ने राजा की उपाधि प्रदान की।समुद्री मार्ग से इंग्लैंड जाने वाले प्रथम व्यक्ति थे इनको मुगल दरबार द्वारा इंग्लैंड भेजा गया था।

भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन(20वीं सदी )BEST FOR ALL EXAMS

भारत में क्रांतिकारी आंदोलन
अभिनव भारत:-

स्थापना- 1904

स्थान- नासिक महाराष्ट्र

संस्थापक- वी डी सावरकर

वी डी सावरकर पूना के फरगुशन कॉलेज के छात्र थे,भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन के परिपेक्ष में  इनके द्वारा 1904 में मित्र मेला का गठन किया गया| जो बाद में एक गुप्त संस्था अभिनव भारत में परिवर्तित हो गई| जो मैजिनी की तरुण इटली से प्रेरित थी| इसकी शाखाएं महाराष्ट्र के अलावा मध्यप्रदेश, कर्नाटक में स्थापित की गई| जिनमे भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन से  युवाओं द्वारा इंडिया हाउस को अंग्रेज विरोधी तथा भारत का समर्थन हेतु प्रचार प्रसार का केंद्र बना लिया|

सावरकर कृष्ण वर्मा की फेलोशिप का सहारा लेकर जून 1906 में लंदन चले गए, लेकिन यह संस्था चलती रही| इस संस्था ने अपने एक सदस्य पांडुरंग महादेव बापट को बम बनाना सीखने के लिए पेरिस भेजा| मई 1908 में इसके द्वारा इंडिया हाउस में 1857 की क्रांति की स्वर्ण जयंती मनाने का निश्चय किया| जिसे सावरकर द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की संज्ञा दी गई| सावरकर द्वारा लिखित पुस्तक the India was of independence के कारण 9 जून 1999 को आजीवन निर्वासन का दंड दिया गया|

भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन

 

इन्हे भी पढ़े महात्मा गाँधी 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ:-

स्थापना:- 27 सितंबर 1925

मुख्यालय:- नागपुर महाराष्ट्र

संस्थापक:- डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बनाए रखना एवं देश से जाति-पांति  से परे सभी को एकता के सूत्र में बांधना, जिससे देश खुशहाल एवं समृद्धि की ओर अग्रसर रहें हिंदुत्ववादी विचारधारा से ओतप्रोत यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है| इसकी शाखाएं भारत के अलावा विश्व के अन्य देशों में भी संचालित हैं|

भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन

युगांतर पार्टी

स्थापना:- 1906

स्थान:- बंगाल

संस्थापक:- जतिंद्रनाथ मुखर्जी(1879 से 1915)

यह एक विद्रोही गुप्त संगठन था| इसका जन्म अनुशीलन समिति में उत्पन्न मतभेदों के कारण हुआ इसके प्रमुख नेता अरविंद घोष, बारिन घोष, उल्लासकर दत्त थे| जतिंद्रनाथ मुखर्जी को बाघा जतिन भी कहा जाता था|

भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन

काकोरी कांड (9 अगस्त 1925)

हिंदुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन से संबंधित यूपी के क्रांतिकारियों ने सहारनपुर लखनऊ लाइन पर काकोरी जाने वाली 8 डाउन मालगाड़ी को सफलतापूर्वक लूटा| इस कांड में 29 लोगों पर मुकदमा चलाया गया, जिसमें 17 लोगों को लंबी सजा 4 को आजीवन कारावास तथा 4 को फांसी की सजा दी गई| फांसी की सजा पाने वाले क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल (गोरखपुर में ) अशफाक उल्ला खां (फैजाबाद में ) रोशन लाल (नैनी इलाहाबाद में ) राजेंद्र लाहिरी (गोंडा में), रामप्रसाद बिस्मिल यह कहते हुए कि “मैं अंग्रेजी राज्य के पतन की इच्छा करता हूं|” खुशी से फांसी पर लटक गए|

फांसी के 2 दिन पहले बिस्मिल ने कहा “अब मैं केवल अपनी मां का दूध लूंगा” वहां एक महान शायर भी थे “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है|’ राम प्रसाद बिस्मिल की पंक्तियां हैं| काकोरी कांड के एक मुख्य क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद फरार हो गए, तथा कभी पुलिस नहीं पकड़ सकी 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान स्वयं को गोली मारकर शहीद हो गए|

भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन

 

भारत में क्रांतिकारी आन्दोलन

अनुशीलन समिति

स्थापना:- 1960

स्थान:- कोलकाता

संस्थापक:- वरिंदर कौर एवं भूपेंद्र दत्त

प्रमुख उद्देश्य:- खून के बदले खून

1903 में भारत अनुशीलन समिति के नाम से इसका जन्म हुआ, तथा 1904 में इसका नाम बदलकर अनुशीलन समिति कर दिया गया| इसकी स्थापना में प्रमुख योगदान प्रमोद नाथ मित्र व सतीश चंद्र बोस का था|1906 में इसका पहला सम्मेलन सुबोध मलिक के घर पर हुआ बंगाल विभाजन के उपरांत विदेशी माल का बहिष्कार तथा स्वदेशी आंदोलन जोर पकड़ गया| इस समिति ने विभाजन रद्द करवाना तथा स्वराज प्राप्ति पर विशेष बल दिया| 11 दिसंबर 1908 को अनुशीलन समिति को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया|

किंग्सफोर्ड की हत्या का प्रयास

बिहार के मुजफ्फरपुर प्रेसीडेंसी दंड नायक के रूप में न्यायधीश किंग्स कोर्ट ने छोटे छोटे अपराधों के लिए युवकों को बड़ी-बड़ी सजाएं दी| इसी के बदले के रूप में 30 अप्रैल 1960 को खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी में बम फेंका, लेकिन गलती से बम कनेडी की गाड़ी पर गिरा जो भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के प्रति हमदर्दी रखते थे| जिसमें उनकी पत्नी व पुत्री मारी गई प्रफुल्ल चाकी और बोस पकड़े गए| चाकी ने आत्महत्या कर ली तथा खुदीराम पर अभियोग चला तथा वह सबसे कम उम्र 15 वर्ष की अवस्था पर फांसी पाने वाले क्रांतिकारी (1908) में बने|

अलीपुर षड्यंत्र केस (1908)

सरकार ने अवैध हथियारों के रखने की तलाश के संबंध में मानिक टोला उद्यान तथा कलकत्ता में तलाशिया ली जिसमें 34 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया| इन पर जो मुकदमा चलाया गया उसे अलीपुर षड्यंत्र केस के नाम से जाना जाता है| इससे संबंधित सरकारी गवाह नरेंद्र गोसाई की हत्या सत्येंद्र नाथ बोस ने अलीपुर जेल में कर दी| फरवरी 1999 में सरकारी वकील व 24 फरवरी 1910 को उप पुलिस अधीक्षक की कलकत्ता उच्च न्यायालय के बाहर हत्या कर दी गई|वरिंद्र गुट के लगभग सभी सदस्यों को आजीवन काला पानी की सजा दी गई|

लाहौर षड्यंत्र केस (1915) ईस्वी

पंजाब में एक बड़े आंदोलन करने की योजना बनाई गई| 21 फरवरी 1915 को पूरे उत्तरी भारत में क्रांति की शुरुआत की जाए इसकी जानकारी सरकार को मिल गई तथा अनेक नेताओं को गिरफ्तार किया गया| जिसमें पृथ्वी सिंह परमानंद करतार सिंह विनायक जगत सिंह आदि थे| जो लाहौर षड्यंत्र केस के रूप में सजा दी गई|

गदर पार्टी

स्थापना:- 1 नवंबर 1913

स्थान:- सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)

संस्थापक:- लाला हरदयाल

अध्यक्ष:- सोहन सिंह

लाला हरदयाल द्वारा 1 नवंबर 1913 को सैन फ्रांसिस्को अमेरिका में गदर पार्टी का गठन किया गया| तथा अध्यक्ष सोहन सिंह को बनाया गया इसके प्रमुख नेताओं में रामचंद्र बरकतउल्ला रासबिहारी बोस राजा महेंद्र प्रताप मैडम भीकाजी कामा तथा अब्दुल रहमान थे| गदर पार्टी द्वारा एक साप्ताहिक पत्रिका “ग़दर” का प्रकाशन किया गया| प्रथम विश्व युद्ध के समय से गैरकानूनी घोषित कर दिया गया|

चटगांव शस्त्रागार धावा/चटगांव आर्मरी रेड 

चटगांव शस्त्रागार धावा एक शिक्षक नेता सूर्यसेन जोकि मास्टर दा के नाम से प्रसिद्ध थे| इनके नेतृत्व में युवा क्रांतिकारियों को मिलाकर एक सैनिक संगठन बना लिया गया| जिसके द्वारा पूर्वी बंगाल के चटगांव नामक बंदरगाह पर विद्रोह करने का प्रयत्न किया गया| युवक और युवतियों को एक एक साथ चटगांव, मेमन सिंह, बारिशाल के शस्त्रागारो पर हमला करने की योजना बनाई|

18 अप्रैल 1930 को 65 युवक और युवती ने ब्रिटेन की भारतीय सेना की वर्दी पहनकर पुलिस शस्त्रागार पर हमला किया| इस घटना को चटगाव शस्त्रागार धावा  के नाम से जाना गया| जहां सूर्यसेन सफेद धोती व कोट पहनकर तिरंगा फहराया जिसके फलस्वरूप युवक युवतियों ने सलामी दी तथा उन्होंने क्रांतिकारी सरकार के गठन की घोषणा की इस घटना के आरोपियों पर मुकदमा चलाया गया है| जिससे कई क्रांतिकारियों को अंडमान में आजीवन कारावास की सजा मिली | 16 फरवरी 1933 को सूर्यसेन गिरफ्तार कर लिए गये ,इन्हें 12 जनवरी 1934को फांसी पर लटका दिया जाए|

1926 ईस्वी में पंजाब में गठित नौजवान सभा के प्रारंभिक/संस्थापक सदस्य भगत सिंह, छबीलदास और यशपाल थे।
साइमन कमीशन 20 अक्टूबर 1928 ईस्वी को जब लाहौर स्टेशन पर पहुंचा तो नौजवान सभा के सदस्यों ने इस कमीशन का बहिष्कार करने के लिए जुलूस का गठन किया जिसमें लाला लाजपत राय पर लाठियों की बौछार की गई कुछ दिनों बाद लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई इसका बदला लेने के लिए भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु और जयपाल ने स्कॉट को मारने का दृढ़ निश्चय किया मगर गलती से दिसंबर 1928 ईस्वी को सांडर्स और उनके रीडर चरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

राल्फ फिच भारत आने वाला पहला इंग्लिश यात्री था जो 1583 ई. में आगरा पहुंचा।

विलियम हॉकिंस इंग्लैंड का यात्री जो अगस्त 1608 में सूरत पहुंचता और अप्रैल 1609 में मुगल शासक जहांगीर के दरबार आगरा पहुंचा।
सर थॉमस रो एक ब्रिटिश यात्री था जो सितंबर 1615 ई. में जहांगीर के दरबार में पहुंचा।
निकोलस डाउंटन 1615 ई. में भारत आया।

अकबर (1542-1605) AKBAR THE GREAT से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

अकबर का जन्म – 15 अक्टूबर 1542                                                                                                                                                                जन्म स्थान       – अमरकोट( सिंध )में राणा वीर साल राजपूत के घर
 पूरा नाम           – जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर
पिता                  – हुमायूं
 माता                – हमीदा बानो बेगम (मरियम मकानी के रूप में मान्यता)
 राज अभिषेक    – 14 फरवरी 1556 कालानौर (गुरदासपुर उम्र 13 वर्ष 4 माह)
पुत्र                    -सलीम, मुराद, दानियाल,
 पुत्रिया               – खानम सुल्तान, सुक्रून निशा बेगम, आराम बानो बेगम
उत्तराधिकारी

सलीम (जहांगीर )                                                                                                  – मुराद की मृत्यु 1599 ईसवी                                                                                    – दानियाल की मृत्यु 1604  में (मदिरापान से)

चाचा     – कामरान, हिन्दाल, अस्करी

अकबर

इन्हें भी पढ़े राजाराम मोहन राय

अकबर के जन्म के समय हुमायूं अमरकोट से दूर साह हुसैन अरगून के विरुद्ध थट्टा और भक्खर अभियान पर था|

टार्दी  बेग खान (घुड़सवार) ने अकबर के जन्म का समाचार हुमायूं को दिया|

अकबर को कामरान ने काबुल दुर्ग की दीवार पर तोपों के सामने लटकाया था|

अकबर के शिक्षक पीर मोहब्बत तथा बैरम खान थे

गजनी के राज्यपाल (1551) के रूप में अकबर को हुमायूँ  ने मात्र 9 वर्ष की अवस्था में दायित्व सौंपा|

पहला विवाह चाचा हिंदाल की पुत्री रुकैया बेगम से|

सरहिंद युद्ध (22जून 1555) अकबर ने हुमायूं के साथ युद्ध में भाग लिया तथा विजय का श्रेय हुमायूँ द्वारा अकबर को दिया गया|

पहली बार अकबर को बैरम खां के संरक्षण में पंजाब के सूबेदार का दायित्व सौंपा गया|

हुमायूँ की मृत्यु 24 जनवरी 1556 को हुई |

मुल्ला बेकसी :-

हुमायूं की मृत्यु के समय अकबर पंजाब में सिकंदरसूर  के विरुद्ध युद्धरत था | विद्रोह न फैले पहले इसलिए हुमायूं की शक्ल के समान दिखने वाले मुल्ला बेकसी को 17 दिनों तक शाही  लिवास पहनाकर जनता दर्शन कराए जाते रहे|

अकबर ने बैरम खां को “खाने खाना” की उपाधि प्रदान की | प्यार से उसे “खानी बाबा” कहा जाता था|

हेमू :-

उपाधियां – हेमू विक्रमादित्य और हेमचंद्र विक्रमादित्य

मृत्यु -5 नवंबर 1556

हेमू ने वजीर के रूप में सूर साम्राज्य के आदिलशाह सूरी के यहां कार्य किया| 24 लड़ाइयां लड़ी जिसमें से 22 में उसे विजय प्राप्त हुई है|

हेमू ने 7 अक्टूबर 1556 को दिल्ली की लड़ाई में अकबर की मुगल सेना को हराया|

शाह अबुल माली ने अकबर के राज्य अभिषेक में शामिल होने से इंकार कर दिया जो कभी हुमायूँ का अत्यंत विश्वासपात्र होता था|

विक्रमादित्य की उपाधि धारण करने वाला हेमू  14 वाँ और अंतिम शासक था |वह दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला अंतिम हिन्दू सम्राट था |

बैरम खां की संरक्षता (1556-1560):-
उपाधि – खान -ए -खाना
कल्ला मीनार :- कल्ला को फारसी में सिर कहते है अतः सिकन्दर शाह सूरी के साथ लड़ने में जितने सर कटे उनको इसमें भर दिया गया |कल्ला मीनार बैरम खां द्वारा बनवाई गयी थी |इसे सर मीनार भी कहते है |

प त्नी-सलीमा बेगम (अकबर की चचेरी बहन)

पानीपत का तृतीय युद्ध

तिथि – 5 नवंबर 1556 ईस्वी में

पक्ष -अकबर और हेमू (हेमचंद्र)

परिणाम – अकबर विजयी

“हेमू की पराजय एक दुर्घटना थी, जबकि अकबर की विजय एक दैवीय संयोग था |” -डॉक्टर आर पी त्रिपाठी |

युद्ध के दौरान के हेमू के आंख में तीर लगना उसकी हार का कारण बना सैनिकों में भगदड़ मच ग तथा हेमू को अकबर के समक्ष पेश किया गया जहां पर बैरम खां ने अपनी तलवार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया| पानीपत के इस युद्ध में विजय का श्रेय बैरम खां को दिया जाता है |

पेटीकोट सरकार/पर्दा शासन (1560 से 1564):-
बैरम खां के पतन के बाद अकबर हरम की स्त्रियों के प्रभाव में आ गया तथा उनको शासन में  कुछ हस्तक्षेप करने का अधिकार प्रदान कर दिया|

हरम दल में राजमाता हमीदा बानो बेगम, माहम आनगा, अधम खां, शिहाबुद्धीन अतगा, मुल्ला पीर मोहम्मद तथा मुनीम खां शामिल थे|

शिहाबुद्धीन अतगा– माहम अनगा का दमाद (दिल्ली का सूबेदार)

मुल्लापीर – अकबर का अध्यापक

माहम अनगा  का सर्वाधिक प्रभाव था|

अकबर के प्रमुख युद्ध:-
पानीपत का द्वितीय युद्ध:- 5 नवम्बर 1556 में अकबर तथा हेमू के मध्य अकबर विजयी|

हल्दीघाटी का युद्ध:- 18 जून 1576 गोगुंडा के निकट हल्दीघाटी के मैदान में राणा प्रताप उर्फ कीका व  मुगल सेनापति मानसिंह के मध्य राणा प्रताप पराजित हुआ|

कलिंजर विजय (1569):- मजनू खां काकशाह  तथा राजा रामचंद्र के बीच साही सेना के सामने राजा रामचंद्रने समर्पण कर दिया|

मेड़ता विजय (1562)

गढ़करंगा (गोंडवाना) विजय (1564)

मेवाड़ विजय (1568)

रणथम्भौर विजय (1569)

कालिंजर विजय (1569)

गुजरात विजय (1572-73 )

काबुल विजय (1581)

कश्मीर विजय (1585-86)

सिंध विजय (1591)

उड़ीसा विजय (1592)

प्रश्न नं 1 -अकबर को किसने हराया?

हेमू (हेमचन्द्र )ने अपने स्वामी आदिल शाह की ओर से 24 युद्धों में से 22 युद्धों पर विजय हासिल की |दिल्ली पर अधिकार कर उसने विक्रमादित्य की उपाधि धारण करने वाला 14वाँ  और अंतिम शासक था |वह दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला अंतिम हिंदू सम्राट था|

प्रश्न नं 2 -अकबर  की पत्नी कितनी थी ?

हरखा बाई उर्फ़ जोधाबाई (राजा भारमल की पुत्री )

सलीमा बेगम (बैरम खां की विधवा)

बीकानेर के राजा कल्याणमल की पुत्री से विवाह|

जैसलमेर के रावल हरराय की पुत्री से विवाह |

उपरोक्त को शामिल करते हुए अकबर की लगभग 300 रानियां थी |

प्रश्न नं 3 -अकबर को किसने मारा था?

अकबर के जीवन के अंतिम दिन बहुत ही कष्ट दायक गुजरे | 4 अक्टूबर 1605 को अकबर अतिसार से पीड़ित हो गया इस बीमारी को उसका वैध हकीम अली पहचान नहीं सका अंततः  25 से 26 अक्टूबर 1605 को मध्य रात्रि को अकबर की मृत्यु हो गई|

प्रश्न नं 4 -अकबर की सबसे प्रिय रानी कौन थी?

अकबर की सबसे प्रिय रानी जोधाबाई थी |

प्रश्न नं 5 -अकबर के नवरत्न कौन से थे ?

-अबुल फजल

-फैजी

-तानसेन (संगीतकर )

-बीरबल

-राजा टोडरमल

-राजा मानसिंह

-अब्दुल रहीम खान -ए-खाना

-हकीम हुक्काम

-मुल्लाह दो पियाजा

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय ( 1973-1948 )

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय
  1. गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ( 1773-1785 )के शासन काल की महत्वपूर्ण घटनाएं |

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसरायो में गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स (1773 से 1785) अत्यधिक महत्वकांक्षी गवर्नर था |

1773 का रेगुलेटिंग एक्ट भारत में शासन की जिम्मेदारी गवर्नर जनरल तथा उसकी चार सदस्यीय परिषद पर डाल दिया गया| हेस्टिंग्स,बारवेल, क्लेवरिंग, फ्रांसिस तथा मानसन परिषद के सदस्य थे |

पहली बार ब्रिटिश कैबिनेट को भारतीय मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार दिया गया| 500 पाउंड के स्थान पर 1500 धारकों को संचालक चुनने का अधिकार दिया गया संचालक मंडल का कार्यकाल 4 वर्ष कर दिया गया | बंगाल के गवर्नर को समस्त अंग्रेजी क्षेत्रों का गवर्नर कहां गया|

1774 में इसी अधिनियम के तहत उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट )की स्थापना की गई, जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश तथा तीन अन्य न्यायाधीश थे सर एलिजा इम्पे मुख्य न्यायधीश तथा चेम्बर्स, लिमेंस्टर और हायड अन्य न्यायाधीश थे |

कंपनी के कर्मचारियों के लिए निजी व्यापार पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया इनके वेतन में वृद्धि की गई तथा नजराना, भेट,घूस पर रोक लगा दी गई इस एक्ट के सभी प्रावधान “परीक्षण एवं संतुलन” के सिद्धांत पर आधारित है|

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय

1781 का अधिनियम

कलकत्ता स्थित उच्चतम न्यायालय के न्याय क्षेत्र को निर्धारित कर दिया गया | न्यायालय द्वारा कानून बनाने या उनका क्रियान्वयन करते समय भारतीयों के रीति-रिवाजों धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखा जाए |

राजस्व एकत्रित करने की व्यवस्था में कोई रुकावट न डाली जाए|

1784 का पिट्स इंडिया एक्ट

तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री “पिट द यंगर” द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया|

6 कमिश्नरो के नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गई जिसे “बोर्ड आफ कंट्रोल” कहते थे|

कंपनी के मामलों की छानबीन एक प्रवर समिति (SELECT COMMITTEE) और एक गुप्त समिति (SECRET COMMITTEE)नियुक्त की गई|

इस एक्ट के द्वारा यह पहला और अंतिम अवसर था, जब एक अंग्रेजी सरकार भारतीय मामले पर टूट गई|

गवर्नर जनरल के अधीन बंबई और मद्रास के गवर्नर पूर्ण रूप से कर दिए गए भारत में कंपनी के अधिकार क्षेत्र को “ब्रिटिश अधिकृत भारतीय प्रदेश” कहा गया| इस अधिनियम की सबसे महत्वपूर्ण धारा यह थी कि इसके द्वारा भारत में आक्रमण आक्रमक युद्ध को केवल समाप्ति नहीं कर दिया अपितु जो प्रत्याभूति (GUARANTEE) की सन्धिया कर्नाटक,अबध जैसे  भारतीय राजाओं से की गई थी उन्हें समाप्त कर दिया गया और यह कहा गया कि “विजय की योजनाये तथा भारत में साम्राज्य का विस्तार इस राष्ट्र की इच्छा सम्मान तथा निति  के विरुद्ध है|”

1774 का रोहिल्ला युद्ध

अप्रैल 1774 में मीरानपुर कटरा के स्थान पर नवाब व कंपनी की सम्मिलित सेना द्वारा रोहिल्ला सरदार हाफिज रहमत खान के साथ निर्णायक युद्ध लड़ा गया, जिसके जिसमें हाफिज रहमत का मारा गया| रूहेलखंड अवध में सम्मिलित कर लिया गया तथा 2लाख  रुहेलो को देश से निकाल दिया गया| रुहेला ग्राम लूटे गए, बच्चे मार डाले गए तथा स्त्रियों के साथ बलात्कार किए गए|

वारेन हेस्टिंग्स के इस आचरण की बर्क,मेकाले आदि ने कड़ी आलोचना की| लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह युद्ध हेस्टिंग द्वारा केवल धन तथा राजनैतिक लाभ के लिए लड़ा गया उसका नैतिकता की तरफ कोई विचार नहीं रहा|

1775-82 प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध

18 मई 1775 ई. को आरस के मैदान में अंग्रेज और मराठा सेनाओं के मध्य भीषण युद्ध हुआ | मराठे पराजित हुए लेकिन पुना पर उनका अधिकार बना रहा| कलकत्ता की अंग्रेजी सरकार की ओर से वारेन हेस्टिंग ने पूना दरबार में कर्नल अपटन को भेजकर पुरंदर की संधि (1मार्च 1776 ) कर ली|

मुंबई सरकार ने पुरंदर की संधि अस्वीकार कर दी तथा एक सेना कर्नल इगर्टन के अधीन नवंबर 1778 में पूना की ओर भेजा,कर्नल कौकबर्न के नेतृत्व में 9 जनवरी 1779 को पश्चिमी घाट स्थित तालगांव की लड़ाई में अंग्रेज पराजित हुए इसके बाद अंग्रेजों को बड़गांव की अपमानजनक संधि स्वीकार करनी पड़ी|

बडगाव की संधि वारेन हेस्टिंग्स ने मानने से इनकार कर दिया तथा युद्ध जारी रखा | केप्टन पोफम के अधीन ग्वालियर पर आक्रमण तथा जनरल गाडर्ड  के अधीन पूना पर आक्रमण किया यहाँ अंग्रेजों की खोई प्रतिष्ठा पुनः स्थापित हुई | अग्रजो और मराठो के मध्य सालबई  की संधि 1782 से लगभग 20 वर्षों की शांति प्रदान की|

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय

द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध(1780-84)

अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के फलस्वरूप फ्रांस  तथा इंग्लैंड में कुछ युद्ध छिड़ गया| वारेन हेस्टिंग्स ने भारत की समस्त फ्रांसीसी बस्तियों को अपने अधीन करने का निश्चय किया| उसने हैदर अली के अधीन रहने वाले मालाबार तट पर स्थित माही बंदरगाह को जीत लिया| वारेन हेस्टिंग्स ने आक्रमण का तर्क दिया कि हैदर अली को फ्रांसीसी सहायता पहुंच सकती है|

जुलाई 1780 में हैदर अली ने कर्नाटक पर आक्रमण कर दिया यहीं से द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध आरंभ हुआ हैदर अली ने अंग्रेज जनरल वेली को कर्नाटक में हराया वारेन हेस्टिंग्स ने कूटनीतिक चाल चलकर निजाम को गुंटूर देकर हैदर अली से अलग किया तथा सिंधिया भोंसले को मिला लिया| 1780 में जनरल आयारकुट ने पोर्टनोवा, पॉलीलुर, शोलीग्लुर  में  अकेले पड़े हैदर अली को कई बार हराया|

हैदर अली ने 1782 में आयारकुट को हराया |7 दिसंबर 1782 को हैदर अली की मृत्यु तथा उसके पुत्र टीपू सुल्तान ने युद्ध जारी रखा | 1784 में मंगलौर की संधि से द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध समाप्त हुआ|

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय

बनारस के राजा चैत सिंह के साथ विवादास्पद संबंध

मराठा और मैसूर के युद्ध से कंपनी पर बहुत अधिक वित्तीय भार पड़ा है जिसके कारण वारेन हेस्टिंग्स को वे कार्य करने पड़े जिसके लिए अंत में उस पर महाभियोग (impeachment) का मुकदमा चलाया गया |

नवाब को चैत सिंह के अधीन किया गया जिससे जो धन चैत सिंह नवाब को देता था, वह कंपनी को देने लगा | जिससे वारेन हेस्टिंग्स बार-बार धन वसूलने लगा| मैंकाले के अनुसार बार-बार धन मांगने से चैट सिंह विरोध करें जिससे वह इसको अपराध मान कर उसके समस्त प्रदेश को जब्त कर लिया जाये| चैत सिंह ने वारेन हेस्टिंग्स के पैरों में अपनी पगड़ी तक रखी लेकिन उसने चेत सिंह को बंदी बना लिया |

इस निष्ठुरता से सैनिकों ने विद्रोह किया जिसे आसानी से दबा दिया गया| वारेन हेस्टिंग्स को अनुमान से बहुत कम धन प्राप्त हुआ, अर्थात वह असफल रहा | इसके बाद उसने यही अवध में करने का रास्ता चुना|

नंदकुमार को फांसी (1775)

नंदकुमार मुर्शिदाबाद का भूतपूर्व दीवान था| इसने वारेन हेस्टिंग्स पर 3 लाख 50 हजार  घूस लेने का आरोप लगाया| इसलिए हेस्टिंग्स ने न्यायाधीश इम्पे की मदद से जालसाजी के मुकदमे में नंदकुमार को फांसी पर चढ़ा दिया| भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय में यह सबसे बड़ा कलंक माना गया |

एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल

वारेन हेस्टिंग के समय विलियम जोंस ने कोलकाता में 1784 में इसकी स्थापना की|

जनजातीय विद्रोह (1757 से 1856 तक)

जनजातीय विद्रोह

 जनजातीय विद्रोह                                                                                                  1857 से पूर्व लगभग 100 वर्षों से विदेशी राज्य द्वारा उत्पन्न कठिनाइयों के विरुद्ध अनेक आंदोलन विद्रोह तथा सैनिक विप्लव हुए स्वशासन में विदेशी हस्तक्षेप अत्यधिक करो का लगाना अर्थव्यवस्था की दयनीय स्थिति आदिवासियों के भूमि और जंगल मुख्य कारण थे झूम खेती पर प्रतिबंध वन क्षेत्रों पर नियंत्रण पुलिस व्यापारियों एवं महाजनों द्वारा शोषण आदि जनजातीय विद्रोह  के मुख्य कारण थे|

जनजातीय विद्रोह

  • संन्यासी विद्रोह
  • संथाल विद्रोह
  • संथाल विद्रोह का नेता कौन था
  • संथाल विद्रोह कब हुआ था
  • बधेरा विद्रोह
  • कोल का विद्रोह
  • बहावी आन्दोलन
और पढ़े
भारत में क्रांतिकारी आंदोलन
संन्यासी विद्रोह

संन्यासी विद्रोह का मुख्य कारण तीर्थ स्थलों तथा तीर्थ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाना था, कभी मराठों राजपूतों नवाबों की सेनाओं में सेवा देने वाले सैनिक मुख्यता हिंदू नागा और गिरी के सशस्त्र सन्यासी थे| 1770 में भीषण अकाल पड़ा, लेकिन कंपनी के पदाधिकारियों की कठोरता को लोगों ने विदेशी राज्य की देन समझा, तीर्थ यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने के कारण सन्यासियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह प्रारंभ कर दिया| इन सन्यासियों ने जनता से मिलकर कंपनी की कोठियों तथा कोषागारो पर आक्रमण किया, सभी वीरता से लड़े| 

1820 तक वारेन हेस्टिंग्स द्वारा चलाए गए अभियान द्वारा इसका दमन कर दिया गया| इसी सन्यासी विद्रोह का उल्लेख वंदे मातरम के रचयिता “बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय” ने अपने उपन्यास “आनंदमठ” में किया है, इस आंदोलन को “फकीर आंदोलन” भी कहा जाता है| इस जनजातीय विद्रोह में हिंदुओं और मुसलमानों की समान भागीदारी रही मजनूम शाह, चिराग अली, मूसा शाह, भवानी पाठक, तथा देवी चौधरानी इस विद्रोह के प्रमुख नेता थीl

जनजातीय विद्रोह

 संथाल विद्रोह

भागलपुर तथा राजमहल जिले के बीच में संथालो द्वारा कंपनी के अधिकारियों जमीदारों एवं पुलिस की वसूली और दुर्व्यवहार के कारण विद्रोह कर दिया, और सिद्धू एवं कान्हू  के नेतृत्व में संथालों ने कंपनी के शासन के अंत की घोषणा की| इस जनजातीय आंदोलन का 1856 तक दमन कर दिया गया |

जनजातीय विद्रोह

संथाल विद्रोह का नेता कौन था

संथाल विद्रोह के मुख्य नेता सिद्धू और कानून ने जिनके द्वारा अपने आप को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया था| इन लोगों के लिए प्रथक संथाल परगना बनाकर शांति स्थापित की|

संथाल विद्रोह कब हुआ

संथाल विद्रोह 1855-1856 ई. तक  सिद्धू और कानून के नेतृत्व में भागलपुर तथा राज महल जिलों में हुआ था|

बधेरा विद्रोह 

बधेरा विद्रोह ओखा मंडल के बधेरे आरंभ से ही विदेशी शासन से विरोधी थे| जब बड़ौदा के गायकवाड़ ने अंग्रेजी सेना की सहायता से लोगों से अधिकार कर प्राप्त करने का प्रयत्न किया तो बगैरा सरदार ने सशस्त्र विद्रोह कर दिया और 1818-19 के बीच अंग्रेजी प्रदेश पर भी आक्रमण किया| अंत में 1820 में शांति स्थापित हो गई|

कोल का विद्रोह 

भीलो के पडोसी कोल भी अग्रेजो से अप्रसन्न थे कोलो ने 1829,1839 तथा पुनः 1884 से  1848 तक इन्होने विद्रोह किये जो सब दबा दिए गये |

 बहावी आंदोलन

1830 से 1860 यहां आंदोलन रायबरेली के सैयद अहमद बरेलवी के नेतृत्व में 1830 में प्रारंभ किया गया| इसका उद्देश्य भारत को मुसलमानों का देश बनाना था, अर्थात यह आंदोलन मुसलमानों का, मुसलमानों द्वारा, मुसलमानों के लिए, ही था| लेकिन भारत में इसका लक्ष्य अंग्रेजों तथा शोषक वर्ग के अन्य लोगों का विरोध करना हो गया|

भारत में इस जनजातीय आन्दोलन का  प्रमुख केंद्र पटना था इसके अतिरिक्त हैदराबाद मद्रास बंगाल यूपी तथा मुंबई में इसकी शाखाएं स्थापित की गई 1860 के पश्चात अंग्रेजों ने वहाबियों के विरुद्ध एक व्यापक अभियान प्रारंभ किया| इस आंदोलन का देश में यह प्रभाव रहा कि देश के मुसलमानों में पृथकवाद की भावना जागी|

जनजातीय विद्रोह

विद्रोह का नाम विद्रोह का वर्ष स्थान नेतृत्वकर्ता
कोल विद्रोह 1831 छोटा नागपुर बुद्धो भगत
अहोम विद्रोह 1828 असम गोम्धर कुँवर
खासी विद्रोह 1833 गारो पहाड़िया (मेघालय ) राजा तीरत सिंह
पागल पंथी 1840-1850 उत्तरी बंगाल करम शाह
फरेजी आन्दोलन 1838-1857 फरीदपुर (बंगाल ) हाजी शरीयतुल्ला
रामोसी आन्दोलन 1822 पश्चिमी घाट सरदार चित्तर सिंह

नाटो क्या हैं WHAT IS NATO |UNITY OF 30 BEST COUNTRY |

WHAT IS NATO

नाटो क्या है WHAT IS NATO

    नाटो क्या हैं? नाटो संयुक्त राष्ट्र प्रावधानों को मानते हुए अपनी स्वतंत्र राज्य के लिए राजनीतिक एवं सैनिक सुरक्षात्मक गठबंधन के रूप में कार्य करता है |

नाटो अपने सदस्यों में राजनीतिक सैनिक एवं आर्थिक क्षेत्रों के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं अन्य सैनिक क्षेत्रों में सहयोग एवं समन्वय कारी नीतियों द्वारा उन्हें साझा सुरक्षा प्रदान करता है|

यह संगठन अपने सदस्य देशों के साझा हितों की अभिवृद्धि तथा सदस्य देशों की सामूहिक सुरक्षा के प्रयत्नों में एकता स्थापित करेगा |

WHAT IS NATO

  • नाटो क्या है
  •  नाटो का पूरा नाम
    (FULL NAME OF NATO)
  •  नाटो का मुख्यालय कहां है?
  •  नाटो की स्थापना
  •  नाटो के सदस्य देश
  • क्या भारत नाटो का सदस्य है?
  •  रूस यूक्रेन विवाद क्या है ?

और पढ़े :- भारत के पडोसी देश 

 नाटो का पूरा नाम(FULL NAME OF NATO)

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन(THE NORTH ATLANTIC TREATY ORGANIZATION-NATO)

 नाटो का मुख्यालय कहां है?

नाटो का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी बर्लिन में है|

नाटो क्या हैं

 नाटो की स्थापना

 4 अप्रैल 1949 संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी|

 नाटो के सदस्य देश

     बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नार्वे, पुर्तगाल, ब्रिटेन, एवं संयुक्त राज्य अमेरिका 1952 में, यूनान एवं टर्की 1955 में, जर्मन संघीय गणराज्य पश्चिमी जर्मनी 1982 में, स्पेन 1999 में, चेक गणराज्य, हंगरी एवं पोलैंड 29 मार्च 2004 को, बुलगारिया, एस्तोनिया, लाटविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया तथा स्लोवेनिया शामिल, 4 अप्रैल 2009 अल्बानिया व क्रोएशिया,मोंटेनेग्रो (2017),उत्तर मेसेडोनिया (2020) शामिल |

नाटो क्या हैं

 क्या भारत नाटो का सदस्य है?

     भारत नाटो का सदस्य नहीं है, क्योंकि इसका सदस्य बनने के लिए यूरोपीय राष्ट्र होना आवश्यक है हालांकि नाटो ने यूरोप से बाहरी राष्ट्रों से भी संबंध बनाने में दिलचस्पी जाहिर की है|

 रूस यूक्रेन विवाद क्या है ?

     यूक्रेन नाटो का सदस्य ना होने के बावजूद अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार है,यह 1990 के दशक में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होता है इस प्रकार यूक्रेन अमेरिका सामरिक साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया है, जो कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन की सुरक्षा को बढ़ाने हेतु वर्तमान चार्टर “रूसी आक्रमण” का मुकाबला करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है या केवल यूक्रेनी सेना में सुधार एवं डाटा साझा करने में अमेरिका सहायता पर केंद्रित है| इससे यह स्पष्ट होता है कि किसी प्रकार के युद्ध के समय अमेरिका यूक्रेन की रक्षा नहीं कर सकता,क्योकि सुरक्षा से सम्बंधित इस प्रकार की किसी संधि पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं|

 यूक्रेन संविधान में यह निहित है कि वह नाटो में शामिल हो या नहीं पूर्ण रूप से स्वतंत्र है| 2008 में यूक्रेन नाटो से संबंध होने पर विचार करने पर जर्मनी फ्रांस ने इसे अवरुद्ध कर दिया ताकि रूस को आक्रमण करने का मौका ना मिले लेकिन पिछले दो दशकों से युक्रेन द्वारा लगातार नाटो में चले जाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को को समझ नहीं आता है

वर्ष 2014 में यूक्रेन की जनता द्वारा रूस समर्थित राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को सत्ता से हाथ धोना पड़ा और पश्चिम समर्थक ताकतों को सत्ता में लाया गया, जिससे क्रीमिया में संकट के बादल छा गए यहां की अधिकांश आबादी रुसी थी तथा डोनवास का भी समर्थन प्राप्त था, जो रुसी होना भी दिखा रहा था और उसको पूर्वी यूक्रेन में स्थित तो राज्य डोनेटस्क और लुहांस्क जो रूस की सीमा पर स्थित है जहां डोनेटस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डी.पी.आर.) और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एल.पी.आर.) संगठन रूस समर्थित अलगाववादियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, इस क्षेत्र “डोनवास” के रूप में जाना जाता है यहां की मुख्य भाषा रूसी है

उपरोक्त से यह स्पष्ट होता है कि यहां केवल क्षेत्रीय अधिपत्य व सामरिक शक्ति से ज्यादा राष्ट्रवाद के सांस्कृतिक मुद्दे हैं, जो कि पश्चिमी देशों और नाटो के अड़ियल रवैये के कारण यह युद्ध और उलझ गया है, सीरिया लेबनान इसके पहले लीबिया के पश्चिम समर्थित सरकार सत्ता में हैं जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना करना चाहती हैं

इसका परिणाम बहुत ही भयावह होने वाला है पूर्व में कई बार ऐसे मौके आए जब यूक्रेन और रूस इन मुद्दों को सुलझा सकते थे लेकिन पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप के कारण यह मुद्दा और जटिल बना हुआ है युक्रेन के नाटो में शामिल होने के द्वारा रूस को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा व आंतरिक हितों को बनाए रखने की जिद कहीं तृतीय विश्वयुद्ध की बुनियाद खड़ी कर दे|

नाटो क्या हैं