हिंदू धर्म के 16 संस्कार: नाम, महत्व और पूरी सूची | Hindu Sanskar

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों के नाम, महत्व और पूरी जानकारी जानें। गर्भाधान से अन्त्येष्टि तक सभी सोलह संस्कारों का विस्तृत वर्णन :-

1-  गर्भाधान संस्कार :-

जब जीव माता के उदर में प्रवेश करता है, उस समय को गर्भाधान कहा जाता है। इस समय किए गए संस्कार को गर्भाधान संस्कार कहते हैं। यह हिंदू धर्म का प्रथम संस्कार है। इसका उद्देश्य संतान उत्पत्ति को धार्मिक एवं पवित्र कर्तव्य मानना तथा उत्तम संतान की कामना करना था।

हिंदू धर्म के 16 संस्कार

और पढ़े :- बौद्ध धर्म (Buddhism) इतिहास, संस्थापक, सिद्धांत और प्रमुख शिक्षाएँ

2- पुंसवन संस्कार :-

यह संस्कार गर्भ के तीसरे महीने में संपन्न कराया जाता था। इसका उद्देश्य गर्भस्थ शिशु के स्वस्थ विकास एवं कल्याण की कामना करना था। प्राचीन परंपरा में इसे विशेष रूप से पुत्र प्राप्ति की कामना से भी जोड़ा गया था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: गर्भ के तीसरे महीने में यह संस्कार पुत्र प्राप्ति की कामना हेतु सम्पन्न कराया जाता था।

क्रम संख्यासंस्कार का नामप्रमुख विशेषता
1गर्भाधानप्रथम संस्कार
2पुंसवनगर्भ के तीसरे महीने में
3सीमन्तोन्नयनगर्भवती स्त्री के बालों की मांग निकालना
4जातकर्मजन्म के समय
5नामकरण10वें या 12वें दिन
6निष्क्रमणपहली बार घर से बाहर निकलना
7अन्नप्राशनपहली बार अन्न खिलाना
8चूड़ाकर्मप्रथम मुंडन
9कर्णवेधनकान छेदना
10विद्यारम्भशिक्षा प्रारंभ करना
11उपनयनजनेऊ धारण करना
12वेदारम्भवेदों का अध्ययन प्रारंभ
13केशान्तपहली बार दाढ़ी-मूंछ बनाना
14समावर्तनगुरुकुल शिक्षा समाप्ति
15विवाहगृहस्थ आश्रम में प्रवेश
16अन्त्येष्टिमृत्यु के बाद अंतिम संस्कार

3- सीमन्तोन्नयन संस्कार :-

इस संस्कार में गर्भवती स्त्री के बालों को ऊपर की ओर उठाकर उनकी मांग निकाली जाती थी। यह संस्कार गर्भवती स्त्री और गर्भस्थ शिशु की रक्षा, स्वास्थ्य एवं मंगलकामना के लिए संपन्न किया जाता था। इसे आज की गोद भराई की परंपरा से भी संबंधित माना जाता है।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: इसमें गर्भिणी स्त्री के बालों को ऊपर उठाया जाता है तथा अनिष्टकारी शक्तियों से बचाने के लिए यह संस्कार संपादित होता है।

4- जातकर्म संस्कार :-

बालक के जन्म के समय किए जाने वाले संस्कार को जातकर्म कहा जाता है। यह जन्म के तुरंत बाद संपन्न किया जाता था। इसका उद्देश्य नवजात शिशु के स्वागत, स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करना था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: बालक के जन्म के समय को जातकर्म कहा जाता है।

5- नामकरण संस्कार :-

बालक के जन्म के बाद उसका नाम रखने की धार्मिक प्रक्रिया को नामकरण संस्कार कहते हैं। परंपरागत रूप से यह संस्कार जन्म के 10वें या 12वें दिन किया जाता था। इस अवसर पर परिवार के सदस्य एवं पुरोहित बालक का नाम निर्धारित करते थे।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: जन्म के 10वें या 12वें दिन नामकरण किया जाता था।

6- निष्क्रमण संस्कार :-

जब बालक पहली बार घर से बाहर निकलता था, तब निष्क्रमण संस्कार संपन्न किया जाता था। इसमें बालक को सूर्य एवं प्रकृति के दर्शन कराए जाते थे। इसका उद्देश्य बालक के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करना था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: जब पहली बार बालक घर से बाहर निकलता है (12वें दिन से लेकर चौथे मास के बीच), तब निष्क्रमण संस्कार संपन्न होता है।

7- अन्नप्राशन संस्कार :-

बालक को पहली बार अन्न या ठोस भोजन खिलाने की धार्मिक प्रक्रिया को अन्नप्राशन संस्कार कहते हैं। सामान्यतः यह संस्कार बालक के छठे महीने में संपन्न किया जाता था। इस अवसर पर बालक को पहली बार चावल या अन्य उपयुक्त अन्न खिलाया जाता था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: जब बालक को पहली बार अन्न खिलाया जाता है (सामान्यतः 6वें महीने में), तब यह संस्कार संपन्न होता है।

8- चूड़ाकर्म संस्कार :-

इस संस्कार को मुंडन संस्कार भी कहा जाता है। इसमें बालक के सिर के बाल पहली बार उतारे जाते थे तथा शिखा रखी जाती थी। इसे सामान्यतः पहले या तीसरे वर्ष में संपन्न किया जाता था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: जब बालक का पहली बार बाल बनाया जाता है (पहले या तीसरे वर्ष में इसे शुभ माना गया है)।

9- कर्णवेधन संस्कार :-

कर्णवेधन का अर्थ है कान छेदना। इस संस्कार में बालक के कान छेदे जाते थे। प्राचीन समय में इसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण माना जाता था। इसे सामान्यतः तीसरे या पाँचवें वर्ष में शुभ माना जाता था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: इस संस्कार में बालक का कर्ण छेदा जाता था। इसे पहले तीसरे एवं पाँचवें वर्ष में शुभ माना जाता था।

10- विद्यारम्भ संस्कार :-

बालक को औपचारिक रूप से शिक्षा देना प्रारंभ करने की प्रक्रिया को विद्यारम्भ संस्कार कहते हैं। इस अवसर पर बालक को अक्षर ज्ञान कराया जाता था तथा लिखना-पढ़ना सिखाने की शुरुआत होती थी।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: यह संस्कार जन्म के पाँचवें वर्ष संपन्न होता था।

11- उपनयन संस्कार :-

उपनयन संस्कार को यज्ञोपवीत या जनेऊ संस्कार भी कहा जाता है। इस संस्कार के बाद बालक को द्विज अर्थात दो बार जन्म लेने वाला कहा जाता था। इसका अर्थ है कि पहला जन्म माता के गर्भ से और दूसरा जन्म शिक्षा एवं धार्मिक जीवन में प्रवेश से होता है।

इस संस्कार में गुरु के आश्रम जाने से पहले बालक को यज्ञोपवीत धारण कराया जाता था। इसमें तीन धागे होते थे, जिन्हें सत्त्व, रज एवं तम का प्रतीक माना जाता था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: उपनयन संस्कार मुख्यतः शिक्षा से संबंधित था।

12- वेदारम्भ संस्कार :-

गुरु के आश्रम में वेदों का अध्ययन प्रारंभ करने के समय वेदारम्भ संस्कार संपन्न होता था। इस संस्कार के अंतर्गत विद्यार्थी को वेदों एवं धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन प्रारंभ कराया जाता था। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी को वैदिक ज्ञान एवं आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करना था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: गुरु आश्रम में वेद पाठ कराने के समय यह संस्कार संपन्न होता था।

13- केशान्त अथवा गोदान संस्कार :-

यह संस्कार विद्यार्थी के किशोरावस्था से आगे बढ़कर युवावस्था में प्रवेश करने से संबंधित था। इसमें विद्यार्थी की पहली बार दाढ़ी-मूँछ बनवाई जाती थी। इसे ब्रह्मचर्य आश्रम की शिक्षा के दौरान संपन्न किया जाता था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: इस संस्कार में विद्यार्थी की प्रथम बार दाढ़ी-मूँछ बनवाई जाती थी।

14- समावर्तन संस्कार :-

गुरुकुल में शिक्षा पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी के घर लौटने से पहले समावर्तन संस्कार संपन्न किया जाता था। इसे स्नान संस्कार भी कहा जाता था, क्योंकि इस अवसर पर स्नान करना सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य था। इस संस्कार के बाद विद्यार्थी स्नातक कहलाता था और गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने के योग्य माना जाता था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: यह संस्कार गुरु द्वारा संपादित होता था। गुरुकुल में शिक्षा समाप्त कर लेने के पश्चात विद्यार्थी के घर लौटने के पूर्व यह संस्कार संपन्न होता था। इसे स्नान भी कहा जाता था, क्योंकि इस अवसर पर स्नान सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य था। इसी के बाद विद्यार्थी स्नातक बनता था।

15- विवाह संस्कार :-

विवाह संस्कार सोलह संस्कारों में अत्यंत महत्त्वपूर्ण संस्कार है। इसके माध्यम से स्त्री और पुरुष वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते हैं। विवाह के बाद व्यक्ति गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करता है। इस संस्कार का उद्देश्य परिवार की स्थापना, सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन तथा धर्म, अर्थ और काम की पूर्ति करना था।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: इस संस्कार के बाद स्नातक गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करता था।

16- अन्त्येष्टि संस्कार :-

अन्त्येष्टि हिंदू धर्म का अंतिम संस्कार है। यह मनुष्य की मृत्यु के पश्चात संपन्न किया जाता है। इसमें मृत शरीर का अंतिम संस्कार किया जाता है। परंपरागत रूप से इसमें दाह संस्कार प्रमुख है। इसका उद्देश्य मृत व्यक्ति के प्रति अंतिम सम्मान प्रकट करना तथा धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम क्रियाएँ संपन्न करना है।

महत्त्वपूर्ण वाक्य: यह संस्कार मृत्युपरांत संपादित किया जाता था।

https://www.britannica.com/topic/samskara?utm_source=chatgpt.com 

विशेष रूप से याद रखें:-

  • – प्रथम संस्कार – गर्भाधान
  • – शिक्षा से संबंधित संस्कार – उपनयन
  • – वेद अध्ययन से संबंधित संस्कार – वेदारम्भ
  • – गुरुकुल शिक्षा की समाप्ति – समावर्तन
  • -स्नातक बनने का संस्कार – समावर्तन
  • – अंतिम संस्कार – अन्त्येष्टि
  • – कुल संस्कार – 16

वारेन हेस्टिंग्स(1773-1785) के शासन काल की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसरायो में गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स (1773 से 1785) अत्यधिक महत्वकांक्षी गवर्नर था |

1773 का रेगुलेटिंग एक्ट भारत में शासन की जिम्मेदारी गवर्नर जनरल तथा उसकी चार सदस्यीय परिषद पर डाल दिया गया| हेस्टिंग्स,बारवेल, क्लेवरिंग, फ्रांसिस तथा मानसन परिषद के सदस्य थे |

पहली बार ब्रिटिश कैबिनेट को भारतीय मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार दिया गया| 500 पाउंड के स्थान पर 1500 धारकों को संचालक चुनने का अधिकार दिया गया संचालक मंडल का कार्यकाल 4 वर्ष कर दिया गया | बंगाल के गवर्नर को समस्त अंग्रेजी क्षेत्रों का गवर्नर कहां गया|

1774 में इसी अधिनियम के तहत उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट )की स्थापना की गई, जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश तथा तीन अन्य न्यायाधीश थे सर एलिजा इम्पे मुख्य न्यायधीश तथा चेम्बर्स, लिमेंस्टर और हायड अन्य न्यायाधीश थे |

कंपनी के कर्मचारियों के लिए निजी व्यापार पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया इनके वेतन में वृद्धि की गई तथा नजराना, भेट,घूस पर रोक लगा दी गई इस एक्ट के सभी प्रावधान “परीक्षण एवं संतुलन” के सिद्धांत पर आधारित है|

वारेन हेस्टिंग्स

और पढ़े :-लॉर्ड डलहौजी की विलय नीति (1848-1856) Doctrine of Lapse in Hindi / हड़प नीति/व्यपगत का सिद्धान्त

1781 का अधिनियम :-

कलकत्ता स्थित उच्चतम न्यायालय के न्याय क्षेत्र को निर्धारित कर दिया गया | न्यायालय द्वारा कानून बनाने या उनका क्रियान्वयन करते समय भारतीयों के रीति-रिवाजों धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखा जाए |

राजस्व एकत्रित करने की व्यवस्था में कोई रुकावट न डाली जाए|

1784 का पिट्स इंडिया एक्ट :-

तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री “पिट द यंगर” द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया|

6 कमिश्नरो के नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गई जिसे “बोर्ड आफ कंट्रोल” कहते थे|

कंपनी के मामलों की छानबीन एक प्रवर समिति (SELECT COMMITTEE) और एक गुप्त समिति (SECRET COMMITTEE)नियुक्त की गई|

इस एक्ट के द्वारा यह पहला और अंतिम अवसर था, जब एक अंग्रेजी सरकार भारतीय मामले पर टूट गई|

गवर्नर जनरल के अधीन बंबई और मद्रास के गवर्नर पूर्ण रूप से कर दिए गए भारत में कंपनी के अधिकार क्षेत्र को “ब्रिटिश अधिकृत भारतीय प्रदेश” कहा गया| इस अधिनियम की सबसे महत्वपूर्ण धारा यह थी कि इसके द्वारा भारत में आक्रमण आक्रमक युद्ध को केवल समाप्ति नहीं कर दिया अपितु जो प्रत्याभूति (GUARANTEE) की सन्धिया कर्नाटक,अबध जैसे  भारतीय राजाओं से की गई थी उन्हें समाप्त कर दिया गया और यह कहा गया कि “विजय की योजनाये तथा भारत में साम्राज्य का विस्तार इस राष्ट्र की इच्छा सम्मान तथा निति  के विरुद्ध है|”

1774 का रोहिल्ला युद्ध :-

अप्रैल 1774 में मीरानपुर कटरा के स्थान पर नवाब व कंपनी की सम्मिलित सेना द्वारा रोहिल्ला सरदार हाफिज रहमत खान के साथ निर्णायक युद्ध लड़ा गया, जिसके जिसमें हाफिज रहमत का मारा गया| रूहेलखंड अवध में सम्मिलित कर लिया गया तथा 2लाख  रुहेलो को देश से निकाल दिया गया| रुहेला ग्राम लूटे गए, बच्चे मार डाले गए तथा स्त्रियों के साथ बलात्कार किए गए|

वारेन हेस्टिंग्स के इस आचरण की बर्क,मेकाले आदि ने कड़ी आलोचना की| लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह युद्ध हेस्टिंग द्वारा केवल धन तथा राजनैतिक लाभ के लिए लड़ा गया उसका नैतिकता की तरफ कोई विचार नहीं रहा|

1775-82 प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध :-

18 मई 1775 ई. को आरस के मैदान में अंग्रेज और मराठा सेनाओं के मध्य भीषण युद्ध हुआ | मराठे पराजित हुए लेकिन पुना पर उनका अधिकार बना रहा| कलकत्ता की अंग्रेजी सरकार की ओर से वारेन हेस्टिंग ने पूना दरबार में कर्नल अपटन को भेजकर पुरंदर की संधि (1मार्च 1776 ) कर ली|

मुंबई सरकार ने पुरंदर की संधि अस्वीकार कर दी तथा एक सेना कर्नल इगर्टन के अधीन नवंबर 1778 में पूना की ओर भेजा,कर्नल कौकबर्न के नेतृत्व में 9 जनवरी 1779 को पश्चिमी घाट स्थित तालगांव की लड़ाई में अंग्रेज पराजित हुए इसके बाद अंग्रेजों को बड़गांव की अपमानजनक संधि स्वीकार करनी पड़ी|

बडगाव की संधि वारेन हेस्टिंग्स ने मानने से इनकार कर दिया तथा युद्ध जारी रखा | केप्टन पोफम के अधीन ग्वालियर पर आक्रमण तथा जनरल गाडर्ड  के अधीन पूना पर आक्रमण किया यहाँ अंग्रेजों की खोई प्रतिष्ठा पुनः स्थापित हुई | अग्रजो और मराठो के मध्य सालबई  की संधि 1782 से लगभग 20 वर्षों की शांति प्रदान की|

वारेन हेस्टिंग्स

द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध(1780-84):-

अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के फलस्वरूप फ्रांस  तथा इंग्लैंड में कुछ युद्ध छिड़ गया| वारेन हेस्टिंग्स ने भारत की समस्त फ्रांसीसी बस्तियों को अपने अधीन करने का निश्चय किया| उसने हैदर अली के अधीन रहने वाले मालाबार तट पर स्थित माही बंदरगाह को जीत लिया| वारेन हेस्टिंग्स ने आक्रमण का तर्क दिया कि हैदर अली को फ्रांसीसी सहायता पहुंच सकती है|

जुलाई 1780 में हैदर अली ने कर्नाटक पर आक्रमण कर दिया यहीं से द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध आरंभ हुआ हैदर अली ने अंग्रेज जनरल वेली को कर्नाटक में हराया वारेन हेस्टिंग्स ने कूटनीतिक चाल चलकर निजाम को गुंटूर देकर हैदर अली से अलग किया तथा सिंधिया भोंसले को मिला लिया| 1780 में जनरल आयारकुट ने पोर्टनोवा, पॉलीलुर, शोलीग्लुर  में  अकेले पड़े हैदर अली को कई बार हराया|

हैदर अली ने 1782 में आयारकुट को हराया |7 दिसंबर 1782 को हैदर अली की मृत्यु तथा उसके पुत्र टीपू सुल्तान ने युद्ध जारी रखा | 1784 में मंगलौर की संधि से द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध समाप्त हुआ|

वारेन हेस्टिंग्स

बनारस के राजा चैत सिंह के साथ विवादास्पद संबंध :-

मराठा और मैसूर के युद्ध से कंपनी पर बहुत अधिक वित्तीय भार पड़ा है जिसके कारण वारेन हेस्टिंग्स को वे कार्य करने पड़े जिसके लिए अंत में उस पर महाभियोग (impeachment) का मुकदमा चलाया गया |

नवाब को चैत सिंह के अधीन किया गया जिससे जो धन चैत सिंह नवाब को देता था, वह कंपनी को देने लगा | जिससे वारेन हेस्टिंग्स बार-बार धन वसूलने लगा| मैंकाले के अनुसार बार-बार धन मांगने से चैट सिंह विरोध करें जिससे वह इसको अपराध मान कर उसके समस्त प्रदेश को जब्त कर लिया जाये| चैत सिंह ने वारेन हेस्टिंग्स के पैरों में अपनी पगड़ी तक रखी लेकिन उसने चेत सिंह को बंदी बना लिया |

इस निष्ठुरता से सैनिकों ने विद्रोह किया जिसे आसानी से दबा दिया गया| वारेन हेस्टिंग्स को अनुमान से बहुत कम धन प्राप्त हुआ, अर्थात वह असफल रहा | इसके बाद उसने यही अवध में करने का रास्ता चुना|

नंदकुमार को फांसी (1775):-

नंदकुमार मुर्शिदाबाद का भूतपूर्व दीवान था| इसने वारेन हेस्टिंग्स पर 3 लाख 50 हजार  घूस लेने का आरोप लगाया| इसलिए हेस्टिंग्स ने न्यायाधीश इम्पे की मदद से जालसाजी के मुकदमे में नंदकुमार को फांसी पर चढ़ा दिया| भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय में यह सबसे बड़ा कलंक माना गया |

एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल :-

वारेन हेस्टिंग के समय विलियम जोंस ने कोलकाता में 1784 में इसकी स्थापना की|